Faridabad Weather in Hindi: ठंड से मिली फरीदाबाद के लोगों को थोड़ी राहत, जानें पूरा दिन कैसे रहेगा मौसम

Today Faridabad weather in Hindi(Aaj Faridabad ka Mausam):फरीदाबाद के लोग ठंड और कोहरे के कहर से जूझ रहे हैं। ऐसे में आज शहर में खिली धूप से लोगों बहुत राहत मिली है। दोपहर के समय धूप के बाद शाम को तापमान फिर लुढ़क सकता है।

Faridabad Weather in Hindi: फरीदाबाद में घना कोहरा और भीषण ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरीदाबाद के साथ पूरे हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही है। वहीं कई जिलों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। ठीक वैसे ही फरीदाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में फरीदाबाद के मौसम में खास बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। फरीदाबाद में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा आने वाले दिनों में बारिश की आशंका भी जताई गई है।

27 jan 2024 Faridabad Weather Report Moderate Fog and Rain Alert in City

फरीदाबाद का मौसम

फरीदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम

पूरे हरियाणा में ठंड का कहर बरस रहा है। इस कहर से फरिदाबाद भी पीछे नहीं है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे की आशंका जताई थी। सुबह पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में लोगों को कोहरे से कोई राहत नहीं मिलेगी।

End of Feed