Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, हरियाणा के फरीदाबाद समेत कई जिलों में आज कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। साथ ही घने कोहरे के चलते ट्रैफिक पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस पर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक घना कोहरा भी छाया रह सकता है। जिसके चलते विजिबिलिटी भी कम रहेगी।
फरीदाबाद में आज का मौसम (फोटो साभार - istock)
फरीदाबाद में आज तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आज फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जिले में शाम और रात होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। रात में फरीदाबाद का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। जिले में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की धूप खिलने की भी संभावना बनी हुई है।
हरियाणा में मौसम का मिजाज
हरियाणा में मौसम के मिजाज बदलते हुए देखने को मिल रहे हैं। राज्य के कई जिलों में अभी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, वहीं आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। हरियाणा के कई जिलों में 1 फरवरी के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है। गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के कई जिलों में कोल्ड का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट वाले जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
