Surajkund Mela 2024: सूरजकुंड मेला भारत का सबसे बड़े क्राफ्ट मेले में से एक है। इसका मेले का हर साल आयोजन किया जाता है। ये मेला हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित सूरजकुंड परिसर में आयोजित किया जाता है। इस साल इस मेले का 37वां संस्करण है। जानकारी के अनुसार इस साल का क्राफ्ट मेला पिछले वर्षों के मुकाबले और भी भव्य होने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार आयोजित होने वाले 37वां अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी शामिल रहेंगी। उनके हाथों द्वारा ही कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा उपराष्ट्रपति भी इस मेले में शामिल होने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में कई देशों के राजदूत भी शामिल होने वाले हैं।
कब होगी सूरजकुंड मेले की शुरुआत
सूरजकुंड मेले का आयोजन 2 फरवरी से किया जाएगा। 2 फरवरी 2024 को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। मेले के समय की बात करें तो इसका समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक का है। मेले का आयोजन 17 दिन के लिए किया जाता है। 2 फरवरी से शुरू होकर ये मेला 18 फरवरी को संपन्न होगा। इस साल इस मेले की थीम गुजरात राज्य पर रखी गई है। उसके अनुसार ही इसकी सजावट का कार्य किया जाएगा।
इसके साथ यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई कलाकार आएंगे। कार्यक्रम में आने वाले बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजन की जाएगी। बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस मेले में बड़े कलाकार तो अपनी प्रस्तुती देंगे ही लेकिन उनके साथ कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
कितने देश होंगे मेले में शामिल
सूरजकुंड मेला अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला है। इस मेले में कई देश शामिल होते हैं। इस साल शामिल होने वाले देशों की संख्या 40 है, जिसमें से कई देशों के राजदूत भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस सूचना को मद्देनजर रखते हुए स्वागत के इंतजाम कड़े किए गए हैं।
सूरजकुंड मेले की सुरक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि सूरजकुंड मेले की सुरक्षा के इंतजाम बड़े पैमाने पर किए गए हैं। किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके ध्यान में रखते हुए मेले में लगने वाले 100 कैमरों की संख्या को बढ़ाकर 350 करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई जाएगी। साथ ही इस मेले में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी आने वाले है। इसके कारण यहां की सुरक्षा के इंतजाम और कड़े किए गए हैं। यहां तक की एंट्री के गेट भी अलग-अलग होंगे। यहां कुल 6 गेट है, जिसमें से 3 गेट आम जनता के लिए है वो वहीं अन्य तीन गेट वीवीआईपी, वीआईपी और मीडिया के लिए है।
क्या है मेले की टिकट प्राइस
मेले की टिकट की कीमत दिन से अनुसार तय की गई है। सोमवार से शुक्रवार के दिन मेले की टिकट आपको मात्र 120 रुपये प्रति व्यक्ती मिल जाएगी। वहीं शनिवार और रविवार विकेंड के चलते टिकट की कीमत बढ़कर 180 रुपये हो जाएगी।
