Faridabad Weather Forecast Today in Hindi: आज से कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। आज एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, इस दौरान कुछ जगहों तेज हवाएं चलने और ओले गिरने के भी आसार है। फरीदाबाद का मौसम भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। आज यहां पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है।
आज फरीदाबाद के मौसम का मिजाज (Faridabad Aaj Ka Mausam)
मौसम विभाग के अनुसार आज फरीदाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। Accuweather के अनुसार दोपहर में यहां का तापमान 28 डिग्री और रात के समय 16 डिग्री रह सकता है।
आने वाले दिनों में यहां का मौसम ( Faridabad Kal ka Mausam)
फरीदाबाद समेत हरियाणा में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे ठंडक में इजाफा हो सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव नजर आएगा। जिसके चलते कई इलाकों में आज बारिश होगी। सोमवार को फरीदाबाद में बारिश का येलो अलर्ट है। मंगलवार और बुधवार को भी यहां का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। आने वाले दो दिन यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री रह सकता है। बारिश होने के बाद यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट दिख सकती है।
