Faridabad: JEE Mains की तैयारी कर रही छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एडोर सोसाइटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जेईई-मेन्स की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जान दे दी।

JEE Aspirant Suicide Faridabad: 17 वर्षीय लड़की, जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन की तैयारी कर रही थी, ने ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित एडोर सोसाइटी की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि लड़की पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी।

17-Year-Old JEE Aspirant Commits Suicide (Symbolic Photo: iStock)

जेईई-मेन्स की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड (सांकेतिक फोटो: iStock)

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण प्रतियोगी परीक्षाओं का तनाव माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने परिवार के साथ सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर रहती थी, जबकि उसके पिता कोलकाता में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

End of Feed