Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते दिन जिले में बारिश ने दस्तक दी है। बुधवार को रुक-रुककर पूरे दिन बारिश हुई। बारिश का सिलसिला आज सुबह भी जारी रहा। गुरुवार की सुबह फरीदाबाद में बारिश की बूंदो के साथ हुई। आज पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज फरीदाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा आज धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
फरीदाबाद में आज का मौसम (फोटो साभार - istock)
फरीदाबाद में आज का तापमान
बुधवार को फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। फरीदाबाद में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को फरीदाबाद का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को फरीदाबाद में बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को जिले में आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।
