फरीदाबाद फैक्टरी हादसे में दो लोगों ने तोड़ा दम, पिता को बचाने गया बेटा खुद बना आग का शिकार

फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में फैक्टरी में लगी आग से घायल हुए दो लोगों की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को रसायनों से भरे ड्रम में चिंगारी गिरने से सिलसिलेवार विस्फोट हुए थे। जिसमें कई लोग घायल हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम भी गठित की है।

Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में एक कारखाने में लगी आग में घायल हुए दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान फैक्टरी मालिक विजय मोंगा के बेटे अभिषेक मोंगा (37) और फैक्टरी में काम करने वाले संजय कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार (21) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों आग में लगभग 50 प्रतिशत जल गए थे। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

Fire

सांकेतिक फोटो

फैक्टरी में आग लगने से 37 लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार, सोमवार को कालकाजी लुब्रिकेंट्स एंड शिव स्टील कंपनी की कार्यशाला में आग लग गई थी। जिसमें 37 लोग घायल हो गए थे। घायलों में ये अभिषेक मोंगा और प्रदीप कुमार भी शामिल थे। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फैक्टरी में यह आग तब लगी जब रसायनों से भरे एक ड्रम में चिंगारी गिर गई, जिससे सिलसिलेवार विस्फोट हुए। पुलिस ने बताया कि अभिषेक अपने पिता को बचाने के लिए कारखाने के अंदर गया और घायल हो गया।

End of Feed