शहर

Bhilwara News: अस्पताल मालिक को स्टाफ ने किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो बनाकर 90 लाख की मांग; 4 अरेस्ट

Rajasthan News: भीलवाड़ा में एक निजी अस्पताल संचालक को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनसे 90 लाख रुपये की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने इस मामले में चार पुरुष नर्सिंगकर्मी को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा से ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निजी अस्पताल के संचालक को उसी के स्टाफ ने ब्लैकमेल कर 90 लाख रुपये की फिरौती मांग ली। आरोप है कि अस्पताल मालिक का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकियां दी गई और फिरौती की मांग की गई। धमकियों से परेशान होकर अस्पताल संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। इस दौरान अस्पताल के ही कुछ स्टाफ की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने चार पुरुष नर्सिंगकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें उनके खिलाफ साक्ष्य भी मिले, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।

फिरौती की रकम देने की पुष्टि नहीं

सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र विश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को लंबे समय से ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपियों उन्हें लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे और उनसे 90 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोपियों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस के अनुसार अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डॉक्टर ने फिरौती की कोई रकम आरोपियों को दी हो, लेकिन उनसे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

आरोपियों के पास से नहीं मिला कोई वीडियो

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपियों के पास से फिलहाल कोई वीडियो बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने यह भी कहा है कि अब तक यह साफ नहीं है कि वीडियो किस प्रकार का था। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि वीडियो अस्पताल परिसर के अंदर रिकॉर्ड किया गया था। इसके लिए आरोपियों ने कथित तौर पर स्पाई कैमरे का इस्तेमाल किया था। पकड़े गए सभी आरोपी पुरुष हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें