Surat : नया घर दिखाने के बहाने नहर में फेंका, तैरकर बचे किशोर ने खोला साजिश का राज; मां-पिता समेत 3 शव बरामद

महाराष्ट्र से मजदूरी के लिए निकले परिवार को सूरत के एक नहर में फेंक दिया गया। उनमें से एक13 साल के बच्चे ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जिसने वारदात का राज खोला। फिलहाल माता-पिता और 9 साल की बेटी के शव बरामद कर लिए गए हैं।

सूरत : जिले के बारडोली तालुका में महाराष्ट्र से मजदूरी के लिए निकले एक परिवार के साथ हुई कथित वारदात में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में मां कविता पाटिल, उनके पति नितिन उर्फ भूरिया पाटिल और 9 साल की बेटी संजय पाटिल शामिल हैं। परिवार के 13 वर्षीय बेटे ने नहर में फेंके जाने के बाद तैरकर अपनी जान बचाई। वहीं, 2 साल का प्रथमेश और 15-16 साल का हरीश अब भी लापता हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ बारडोली रूरल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश और लापता बच्चों को खोजने के लिए पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं।

Surat family thrown into canal

सूरत नहर कांड

पुलिस के मुताबिक, परिवार महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एरंडोल से 21 नवंबर की शाम करीब 7 बजे सूरत के लिए निकला था। परिवार के सदस्य मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनके साथ एक इको जैसी सफेद कार थी, जिसे आभा नाम का व्यक्ति चला रहा था। उसके साथ बंटी भी मौजूद था। रास्ते में एक दूसरी सफेद कार उनके पीछे आई, जिसमें खंडियो नाम का व्यक्ति और एक अन्य शख्स सवार थे।

End of Feed