Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में बन रहे थे नकली प्रीमियम मोबाइल फोन, गैंग का भंडाफोड़, तरीका सुन रह जाएंगे दंग

दुकान की तलाशी में 512 तैयार और आधे तैयार प्रीमियम सैमसंग मोबाइल फोन, 124 मदरबोर्ड, 138 बैटरियां, 459 फर्जी आईएमईआई लेबल, मोबाइल बॉक्स, सैकड़ों एक्सेसरीज और असेंबली में इस्तेमाल होने वाले विशेष औजार मिले।

दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने करोल बाग इलाके में प्रीमियम सैमसंग मोबाइल की नकली असेंबली और बिक्री में शामिल एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 512 नकली प्रीमियम सैमसंग मोबाइल फोन सहित भारी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह गिरोह चीन से आयात किए गए स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल कर सैमसंग के अल्ट्रा, फोल्ड और फ्लिप जैसे हाई-एंड मॉडल तैयार करता था और उन पर फर्जी आईएमईआई नंबर और 'मेड इन वियतनाम' लिखे स्टिकर लगाकर इन फोन को बाजार में ब्रांडेड बताकर 35 से 40 हजार रुपए में बेच रहा था।

delhi police

करोल बाग में नकली फोन बनाने वाला गैंग पकड़ा गया (फाइल फोटो- PTI)

चीन से आए पुर्जों से फर्जीवाड़ा

पुलिस ने 13 दिसंबर 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि बीडनपुरा, करोल बाग स्थित एक दुकान में चोरी के मोबाइल खरीदने के साथ-साथ चीन से आए पुर्जों से नए जैसे दिखने वाले प्रीमियम मोबाइल तैयार किए जा रहे हैं। इन फोन में पुराने मदरबोर्ड लगाए जाते थे, नकली आईएमईआई चिपकाए जाते थे और इन्हें खुले बाजार में नया बताकर बेचा जाता था।

End of Feed