Delhi News : फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर आधार और बायोमेट्रिक डेटा चोरी, साइबर ठगी के लिए एक्टिवेट कराए 3000 से ज्यादा सिम!

दिल्ली पुलिस की जांच में सबसे अहम खुलासा ग्रामीण इलाकों में लगाए जाने वाले कथित फर्जी हेल्थ कैंप को लेकर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग गांवों में हेल्थ कैंप लगाने और सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के नाम पर ग्रामीणों को आकर्षित करते थे।

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान मथुरा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में कथित तौर पर ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने के लिए फिजिकल सिम कार्ड और ई-सिम की खरीद, एक्टिवेशन और सप्लाई में शामिल था।

Delhi Fake SIM Card Racket, e SIM Fraud

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने मथुरा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को 20 और 21 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सदर क्षेत्र स्थित कोटा गांव में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर अलग-अलग स्रोतों से सिम कार्ड जुटाए, ई-सिम एक्टिवेट किए और सोशल मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उनकी सप्लाई की। आरोपियों द्वारा एक्टिवेट किए गए सिम कार्डों से जुड़े उपलब्ध डेटा का विश्लेषण करने पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 20 से ज्यादा शिकायतों से इनके कथित संबंध सामने आए हैं।

End of Feed