जालंधर में BSF चौक के पास धमाका, मची अफरातफरी, फैली दहशत; हिरासत में एक युवक

पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक एक्टिवा में अचानक धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई, जिससे आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।

Jalandhar Activa Blast: पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक एक्टिवा स्कूटर में अचानक जोरदार धमाका होने की घटना सामने आई है। धमाके के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

Jalandhar Blast

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास धमाका

आग की लपटों में घिरी एक्टिवा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका होते ही एक्टिवा आग की लपटों में घिर गई, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

End of Feed