Ayodhya Ram Mandir : योगी के मंत्री का बड़ा ऐलान, शराब मुक्त होगी रामनगरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 10:28 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्रि नितिन अग्रवाल ने अयोध्या को शराब मुक्त करने का ऐलान किया है। श्रीराम नगर में 84 कोस की परिधि में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा।

अयोध्या: रामनगरी में अब 84 कोशी परिक्रमा मार्ग पर पूरी तरह शराब की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही रामनगरी में परिक्रमा मार्ग को मदिरा मुक्त घोषित किया जा सकता है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम नगर में 84 कोस की परिधि में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। यहां से सभी शराब की दुकानें हटाई जाएंगी।

Liquor Ban in Ayodhya

अयोध्या में शराब बंदी

मांस मदिरा पर प्रतिबंध

हालांकि, राम मंदिर क्षेत्र में पहले से ही मांस मदिरा पर प्रतिबंध है। अब 84 कोशी परिक्रमा मार्ग पर भी बैन होगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच ये बड़ा ऐलान राम भक्तों के लिए सुखद एहसास है।

End of Feed