इटावा में आंधी का तांडव! 14 घंटे बिजली गुल, सैकड़ों पेड़ धराशायी; टिन शेड से बाल-बाल बची महिला; देखें भयावह Video

इटावा में तेज आंधी-तूफान के दौरान जिले में काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक महिला की जान बाल-बाल बची। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पास का यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मंगलवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं। जिसने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस भयंकर आंधी में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इस दौरान हुए हादसे में इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए। वहीं तूफान में एक महिला की जान बाल-बाल बची। जिसका भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नारायणपुरवा में महिला के ऊपर गिरी दीवार

आंधी-तूफान के दौरान हुए हादसों के दौरान सबसे दुखद घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायणपुरवा गांव में हुई। जहां 50 वर्षीय कैलाशी देवी घर के पास बने नए बाड़े के करीब काम कर रही थीं। तभी तेज तूफान में बाड़े की दीवार भरभराकर ढह गई और जिसके मलबे के नीचे वह दब गईं। परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।

End of Feed