शहर

Etah: छापेमारी से लौट रही MP पुलिस की टीम हादसे का शिकार, 4 जवान घायल

एटा में एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह हादसा छापेमारी से लौटते समय हुआ। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

Image

फाइल फोटो

Etah Accident News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस की टीम के 4 कर्मी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने फंसे पुलिसकर्मियों को गाड़ी से निकाला

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र में चांदपुर के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हुई, जब भोपाल पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम छापेमारी कर लौट रही थी, तभी उनकी कार की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में घायल हुए पुलिसकर्मियों की पहचान उप निरीक्षक सुरजीत उर्फ सूरज (32), कांस्टेबल अजीत सिंह, आनंद पांडेय (32) और चालक मोहम्मद इमरान खान (35) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में अजीत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद किसी और अस्पताल में रेफर किया गया है। कोतवाली नगर के थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article