Rampur News: रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक की मौत दूसरा घायल

रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर गोकशी में लिप्त एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों थाना पटवाई क्षेत्र में गोकशी की एक घटना हुई थी जिसमें शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी थी। इस बीच पटवाई पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद की तरफ से शनिवार देर रात एक गाड़ी आने वाली है जिसमें गोकशी करने वाले बदमाश होंगे।

Rampur Crime

रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

एसपी ने बताया कि इस सूचना के मद्देनजर पटवाई पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी और इस दौरान मुरादाबाद की ओर से शाहबाद होते हुए तेज गति से एक कार आई पर पुलिस को तैनात देखकर उसमें सवार लोग गाड़ी मोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार का पीछा किया लेकिन आगे जाकर कार तेज गति होने के कारण थाना मिलक क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

End of Feed