शहर

Bareilly News: प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने जलाया जिंदा, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया है।

Image

पति ने पत्नी को जलाया जिंदा, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शाही थाना क्षेत्र के खियों की गोटिया गांव के पास एक खेत में शनिवार देर रात 35 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला था।

महिला का शव पुलिस ने लिया कब्जे में

महिला के मायके के लोगों ने उसके पति नेपाल सिंह पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज रिश्ते थे और शनिवार आधी रात को जब उसकी नींद टूटी तो उसे पत्नी घर पर नहीं मिली।

सिंह ने पुलिस को बताया कि तलाश करने पर उसने गांव के पास एक खेत में पड़े पुआल के ढेर में अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और इस दौरान वह व्यक्ति तो भाग गया लेकिन उसकी पत्नी के उठने से पहले ही उसने पुआल में आग लगा दी, जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने महिला का अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article