Meerut News: मेरठ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ में स्थित परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवई मार्ग के गांधारी तालाब शमशान घाट के रास्ते में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ पर लटके युवक के शव के पास ही एक और शव पड़ा मिला, जो एक महिला का था।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम मच गया। जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की जांच से पता लगा की ये दोनों पति पत्नी है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दवा लेने गया था कपल
पेड़ पर लटके युवक और साथ में पड़े महिला के शव की पहचान कर ली गई है। युवक का नाम सूरज था और साथ में मिला शव उसकी पत्नी का था। जानकारी के अनुसार सूरज अपनी पत्नी को लेकर दोपहर 1 बजे के आस-पास दवा लेने निकला था, उसके बाद दोपहर 3 बजे दोनों का शव मिला।
पुलिस द्वारा आशंका लगाई जा रही है कि सूरज ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद पेड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पत्नी की बॉडी पर चोट और गले दबाने के निशान मिले हैं वहीं युवक की बॉडी पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं है।
पत्नी की हत्या के बाद ससुराल किया फोन
पुलिस की छानबीन अभी जारी है, लेकिन इसी बीच ये खबर भी आई है कि सूरज ने पत्नी प्रिया की हत्या करने के बाद ससुराल में फोर करके जानकारी दी और कहा 'तुम्हारी बेटी को मार दिया है आकर जंगल के लाश ले जाओ।' इसके बाद सूरज ने आत्महत्या कर ली।
प्रिया के परिवार ने सूरज के फोन के बाद उसके परिवार वालों को फोन कर जानकारी दी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अभी मामले पर जांच पड़ताल कर रही है।
