गजब है भई! हाथी का मल-मूत्र भगाएगा भेड़िये, आदमखोर जानवरों से बचने के लिए निकाली नई तरकीब

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पांच बच्चों को मारकर दहशत फैलाने वाले भेड़ियों को दूर भगाने के लिए वन विभाग हाथियों के मल और मूल की गंध का इस्तेमाल करेगा।

बहराइच: जिले की महसी तहसील के कई गांवों में पांच बच्चों को मारकर दहशत फैलाने वाले हमलावर भेड़ियों को ग्रामीण इलाकों से दूर भगाने के लिए वन विभाग के विशेषज्ञ कतर्नियाघाट जंगल के हाथियों के मल और मूल की गंध का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भेड़ियों को पकड़ने के लिए विशेष रूप से बाराबंकी के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आकाशदीप बधावन को जिम्‍मेदारी दी गयी है। बधावन ने कहा कि हाई फ्रीक्वेंसी ड्रोन कैमरों से छह भेड़ियों को चिन्हित किया गया था जिनमें से तीन भेड़िए पहले ही पकड़े जा चुके हैं और बचे हुए तीन भेड़ियों को पकड़ने की कवायद जारी है।

End of Feed