शहर

देहरादून में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; कातिल की तलाश शुरू

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में रहने वाले 75 वर्षीय अशोक कुमार गर्ग की अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है-

Image

देहरादून में घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Dehradun News: देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में एक बुजुर्ग की अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर कथित तौर पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात अलकनंदा एनक्लेव के एक मकान से चिल्लाने की आवाज आने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को वॉशरूम में 75 वर्षीय अशोक कुमार गर्ग घायल अवस्था में मिले।

अज्ञात बदमाशों ने की बुजुर्ग की हत्या

उनके पेट पर गहरे जख्मों को देखकर पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल निकटवर्ती महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गर्ग ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हुए थे तथा पत्नी के देहांत के बाद से मकान में अकेले रह रहे थे। उनकी दो विवाहित पुत्रियां हैं जो देहरादून से बाहर रहती हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बारे में पता चलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों और पड़ोसियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article