दिल्ली

Train Late: घने कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई घंटे देरी से पहुंच रही दिल्ली, देखें लेट ट्रेनों की लिस्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देर रात और सुबह में घना कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से यातायात पर प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे के कारण कम ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रही है। जिस वजह से देरी से उनका प्रस्थान भी हो रहा है। आज भी कई ट्रेने लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से उनके निर्धारित समय में बदलाव किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार ठंड पड़ रही है। साथ ही कई जगहों पर देर रात और सुबह में घना कोहरा भी छा रहा है। जिसने यातायात के रफ्तार को धीमा कर दिया है। घने कोहरे छाए रहने के कारण सुबह और रात में विजिबिलिटी कम हो गई है। जिसकी असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। ट्रेने देरी से अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

बरौनी-नई दिल्ली हमसफर स्पेशल सबसे लेट

आज भी पूर्व दिशा की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से दिल्ली पहुंचने की वजह से कई ट्रेनों के प्रस्थान के समय में बदलाव भी करना पड़ा है। देरी से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा लेट बरौनी-नई दिल्ली हमसफर स्पेशल है। यह ट्रेन 9 घंटे से अधिक देरी से नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार ट्रमिनल से मुजफ्फरपुर के लिए जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 4-4 घंटे की देरी से प्रस्थान करेंगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव हुआ है।

दिल्ली लेट पहुंचने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नामदेरी
5283मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल क्लोन एक्सप्रेससाढ़े पांच घंटे
5219मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशलसवा छह घंटे
2563बरौनी-नई दिल्ली हमसफर स्पेशलनौ घंटे
2569दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर स्पेशलसवा पांच घंटे
-बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेससाढ़े तीन घंटे
-सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेसतीन घंटे
-पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेससवा दो घंटे

दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

ट्रेन का नंबरट्रेन का नामदेरी
5284आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेसचार घंटे
5220आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट स्पेशलचार घंटे
5578आनंद विहार सहरसा गरीब रथ स्पेशलसवा तीन घंटे
2398आनंद विहार टर्मिनल-गया स्पेशल1.38 घंटे
2394नई दिल्ली-राजेंद्र स्पेशल2.40 घंटे
2570नई दिल्ली-दरभंगा हमसफरएक घंटा
-आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस1.15 घंटे

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article