UP News: CM योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, कहा- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आदित्यनाथ ने पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान के तहत आम का पौधा लगाया। उन्होंने प्रकृति और जीव सृष्टि की रक्षा के लिए नागरिकों से दायित्व निभाने की अपील की।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2026) पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान के तहत आम का पौधा लगाकर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो जीव सृष्टि भी बचेगी, इसलिए हर नागरिक मातृभूमि के प्रति ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

up news cm yogi

आम का पौधा रोपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना

सरकार ने अपने उत्तरदायित्वों का किया निर्वहन- CM

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने पर्यावरण व प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए 9 वर्ष में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 2017 में शासन संभालते ही डबल इंजन सरकार ने वन महोत्सव के अवसर पर 5 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम को अपने हाथों में लिया था। उस समय हमारे सामने तमाम चुनौतियां थीं। न नर्सरी थी और न ही इतने बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अनुभव था, लेकिन वन एवं अन्य विभागों ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।

End of Feed