देश

54 किलो का केक कटा, विशेष आरती..., अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा CM योगी का बर्थडे; PM मोदी ने संदेश में क्या लिखा?

CM Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में अजय सिंह बिष्ट के रूप में जन्मे योगी आदित्यनाथ का सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी और फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक पहुंचा। संन्यास, सामाजिक कार्य और राजनीति के मिश्रण से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और कड़े प्रशासनिक फैसलों के कारण राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।

Image

CM Yogi Adityanath Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिन। PTI

Photo : PTI

CM Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिन है। उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में जन्मे अजय सिंह बिष्ट का देश के सबसे बड़े राज्य के सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री बनने का सफर बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक रहा है। संन्यास से लेकर सत्ता के शिखर तक पहुंचने की इस कहानी में छात्र राजनीति, गोरक्षपीठ का उत्तराधिकार और कड़े फैसलों की एक लंबी फेहरिस्त शामिल है।

बता दें कि गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक योगी आदित्यनाथ के समर्थक अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर वाराणसी के हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए गए। समारोह में 54 किलो का केक काटा गया और 54 पौधे चढ़ाए गए।

सीएम योगी ने यूपी का किया चहुंमुखी विकास: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर संदेश शेयर करते हुए लिखा,""उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति और विकास की दिशा में उनका कार्य अत्यंत उल्लेखनीय है। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन स्तर को सुधारने (Quality of Life) और राज्य के चहुंमुखी विकास (All-round Growth) पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।"

सीएम योगी के अथक परिश्रम की वजह से यूपी प्रगति पर: राजनाथ सिंह

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सीएम योगी को बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के सीनियर नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनाएं।”

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए