हैदराबाद में रियल एस्टेट स्कैम का खुलासा; प्लॉट दिलाने के नाम पर की करोड़ों की ठगी, ED ने लिया एक्शन

हैदराबाद में एक रियल एस्टेट कंपनी ने लोगों को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित संपत्तियों को जब्त कर लिया। ED की जांच में सामने आया कि यह पूरे मामले में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा योजनाबद्ध तरीके से किया गया था।

Hyderabad Real Estate Scam: हैदराबाद में लोगों को प्लॉट उपलब्ध कराने का लालच देकर बड़ी ठगी करने वाले एक रियल एस्टेट गिरोह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सख्त कदम उठाया है। ED के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने साई सूर्य डेवलपर्स और उससे जुड़े व्यक्तियों की लगभग 14.63 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में फर्म के नाम पर दर्ज कई जमीन के टुकड़े शामिल हैं।

Real Estate Scam in Hyderabad (Symbolic Photo)

हैदराबाद में रियल एस्टेट घोटाला (फोटो: पीटीआई)

लोगों को करना पड़ा धोखाधड़ी का सामना

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। तेलंगाना पुलिस ने पहले सतीश चंद्र गुप्ता (साई सूर्य डेवलपर्स के मालिक) और अन्य लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की थीं। पुलिस की चार्जशीट के अनुसार आरोप है कि लोगों से प्लॉट बेचने का पैसा वसूला गया, लेकिन जमीन उनके नाम नहीं लिखवाई गई, जिससे उन्हें धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा।

End of Feed