326.49 करोड़ के बैंक लोन में गड़बड़ी का मामला, ED की हैदराबाद में 7 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 326.49 करोड़ रुपये की बैंक क्रेडिट सुविधाओं के कथित दुरुपयोग और फंड डायवर्जन के मामले में कनकधारा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (KVPL) और उसके निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की है। एजेंसी ने हैदराबाद, सिकंदराबाद और मेदचल-मलकाजगिरी में सात ठिकानों पर छापेमारी की।

प्रवर्तन निदेशालय ED के हैदराबाद जोनल ऑफिस की टीम ने मेसर्स कनकधारा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (KVPL) और उसके निदेशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के हैदराबाद, सिकंदराबाद और मेदचल-मलकाजगिरी में स्थित 7 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

ED Raids Hyderabad.

ईडी (फोटो-PTI)

ऐसे किया गया फ्रॉड

यह मामला पंजाब नेशनल बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम की ओर से कंपनी को दी गई 326.49 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं के कथित दुरुपयोग और फंड डायवर्जन से जुड़ा है। ED की जांच में सामने आया है कि KVPL को मंजूर की गई बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) सुविधाओं का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी की ओर से संबंधित कंपनियों और फंड के हस्तांतरण के लिए इस्तेमाल की गई अन्य संस्थाओं के माध्यम से रकम को डायवर्ट किया गया।

End of Feed