अशोक मित्तल के घर पर ईडी की रेड; अनुराग ढांडा ने साधा राघव चड्ढा पर निशाना, कहा- कार्रवाई के पीछे उनका हाथ

पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल के घर ईडी की छापेमारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस कार्रवाई को लेकर सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उपनेता डॉ. अशोक मित्तल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस कार्रवाई को लेकर पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढांडा का दावा है कि डॉ. मित्तल के यहां हुई ईडी की रेड के पीछे राघव चड्ढा की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राघव चड्ढा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी और उसी दौरान इस कार्रवाई की योजना बनाई गई।

Anurag Dhanda (File Photo)

अनुराग ढांडा (फाइल फोटो)

अनुराग ढांडा ने क्या बताया?

अनुराग ढांडा के मुताबिक, इस छापेमारी के जरिए भाजपा ने पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की है। AAP नेता ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले ही डॉ. अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता बनाया गया था, जबकि इससे पहले यह जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास थी। इस बदलाव को लेकर चड्ढा की नाराजगी की चर्चा भी सामने आई थी।

End of Feed