हिमाचल प्रदेश में देर रात आया भूकंप, कई इलाकों में महसूस हुए झटके; 5.0 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके चंबा, कांगड़ा, धर्मशाला, शिमला और कई अन्य जिलों में महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार रात 10 बजकर 04 मिनट 37 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था तथा इसकी गहराई जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और भवनों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Himachal Pradesh Earthquake

हिमाचल प्रदेश में आया भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो)

कई जिलों में महसूस हुए झटके

चंबा, कांगड़ा, धर्मशाला, कुल्लू , शिमला से लेकर लगभग सभी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश का यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है और राज्य के कई जिले भूकंप के उच्च जोखिम वाले जोन-5 में आते हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करने की अपील की है।

धर्मशाला के एक स्थानीय निवासी ने कहा ये

धर्मशाला के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि झटके इतने तेज थे कि लोग घबरा गए और तुरंत अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो पूरी इमारत हिल रही हो और किसी भी क्षण गिर सकती हो। निवासी के अनुसार, यह उनके जीवन के सबसे शक्तिशाली और डरावने भूकंप के झटकों में से एक था।

End of Feed