मेघालय में कांपी धरती, 3.7 तीव्रता का आया भूकंप

मेघालय के कुछ हिस्सों में बुधवार की सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया।

शिलांग: मेघालय के कुछ हिस्सों में बुधवार की सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान के संबंध में कोई खबर नहीं हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया और इसका केंद्र पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले में, 10 किलोमीटर गहराई पर था।

Meghalaya Earthquake News

प्रतिकात्मक

पूर्वोत्तर राज्य भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं और यहां अक्सर भूकंप आते हैं।

End of Feed