धूलभरी आंधी, बारिश-ओलावृष्टि को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट, दिल्ली, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान वाले हो जाएं सावधान!

दिल्ली, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जहां धूलभरी हवाओं और तेज आंधी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मौसम विभाग ने यहां के लिए एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।

IMD Weather Alert: हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां धूलभरी हवाओं और तेज आंधी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज-चमक, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। हाल फिलहाल के अपडेट के मुताबिक, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के ऊपर इस समय धूल भरी हवाओं का एक समूह सक्रिय है।

Dust Storms, Rain and Thunderstorm Alert

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

यहां हवा की गति लगभग 30 से 40 किमी/घंटा तक दर्ज की जा रही है। यह स्थिति दोपहर तक अलग-अलग तीव्रता के साथ बनी रह सकती है। शाम के समय से उत्तर-पश्चिम भारत में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के बादल बनने शुरू हो जाएंगे। आज इसका प्रभाव सीमित रहने की संभावना है, जबकि सोमवार को व्यापक स्तर पर तूफानी मौसम देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में इस समय वायुमंडल काफी अस्थिर बना हुआ है और मौसम के पैटर्न में अगले कुछ घंटों के अंदर लगातार बदलाव संभव है। ऐसे में IMD ने लोगों से ताजा जानकारी के लिए स्थानीय मौसम अपडेट और चेतावनियों पर नजर बनाए रखने को कहा है।

End of Feed