दिल्ली-NCR में कहां देखें रावण दहन? दोस्तों-परिवार के साथ दशहरे के मेले का लुत्फ उठाने के लिए ये हैं 5 शानदार ठिकाने

Delhi-NCR Dussehra Mela: दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती भी दर्शाता है। इस खास मौके पर दिल्ली-NCR में जगह-जगह दशहरा मेले सजते हैं, जहां रावण दहन, रामलीला, स्वादिष्ट पकवान और बच्चों के लिए झूलों का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप भी परिवार और दोस्तों के साथ दशहरे की शाम को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR की इन 5 जगहों पर मेले का रुख कर सकते हैं।

Delhi-NCR Dussehra Mela: दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और देशभर में इसे उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में दशहरे के अवसर पर कई स्थानों पर भव्य मेलों का आयोजन होता है, जहां रामलीला, रावण दहन, खान-पान के स्टॉल और बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले आकर्षण का केंद्र बनते हैं। अगर आप भी इस दशहरे पर परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार की रौनक का आनंद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की इन 5 जगहों पर जाकर मेले का लुत्फ उठा सकते हैं।

Delhi-NCR Dussehra Mela

दिल्ली-NCR में यहां मनाएं दशहरा

लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला

लाल किला मैदान, दिल्ली

दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला और दशहरा उत्सव लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां लव कुश रामलीला और श्री धार्मिक रामलीला का आयोजन होता है, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां और राजनेता भी शामिल होते हैं। विजयादशमी के दिन यहां होने वाला रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां आने के लिए मेट्रो और ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल किया जा सकता है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाल किला है।

End of Feed