दुमका में आधी रात को भड़की हिंसा, ग्रामीणों ने पथराव और लाठी-डंडों से किया हमला, 12 पुलिसकर्मी घायल

झारखंड के दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हुए हमले में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। दो जवानों की हालत गंभीर है।

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले में कोल ब्लॉक के सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में आधी रात को ग्रामीणों का विरोध शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बवाल में बदल गया। ग्रामीणों ने पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक जवान का पैर टूट गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।

Dumka Clash

दुमका में पुलिसकर्मियों पर पथराव

कोल ब्लॉक के सर्वे का ग्रामीण कर रहे थे विरोध

जानकारी के मुताबिक, कोल ब्लॉक के सर्वे के लिए कंपनी के अधिकारी बादलपाड़ा-कल्याणपुर इलाके में पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली।

End of Feed