Balrampur News: बलरामपुर में कोहरे के चलते ट्रक से टकराई बोलेरो जीप, एक की मौत छह घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 28, 2024, 01:54 PM IST

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में गोरखपुर से आ रही बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ती मौत हो गई और अन्य घायलों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तुलसीपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण एक बोलेरो जीप की ट्रक से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानाकरी के साथ छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बोलेरो जीप गोरखपुर की तरफ से आ रही थी, उसी दौरान ये घटना हुई। हादसे की पीछे की वजह घने कोहरे और कम दृश्यता को बताया जा रहा है।

Due to Fog Bolero collides with Truck in Balrampur Uttar Pradesh

बोलेरो जीप की ट्रक से टकराई

ट्रक से टकराई बोलेरो जीप

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये हासदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड़ी कुइयां गांव के पास हुआ। हादसे का शिकार हुई बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग गोरखपुर से लौट रहे थे। तभी नियंत्रण खोकर जीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार से आ रही इस बोलेरो की ट्रक से एक भीषण टक्कर हुई थी। इस हादसे में बोलेरो में सवार एक शख्स की जान चली गई। मृतक की पहचान धर्मवीर के रूप में की गई है। इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया।

End of Feed