शहर

Delhi Railway Stations: दिल्ली के 5 गुमनाम रेलवे स्टेशन, दिल्ली वालों को भी इनके बारे में नहीं है पता, जानिए क्या हैं नाम

दिल्ली से सफर करने वाले ज्यादातर लोग एनडीएलएस और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़े हैं। लेकिन यहां कई और भी रेलवे स्टेशन हैं, जहां ट्रेनें रुकती हैं, और लोग यहां से सफर भी करते हैं। हालांकि, बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी है।

Image

दिल्ली के रेलवे स्टेशन

Delhi Railway Stations: दिल्ली रेलवे स्टेशन के बारे में हर कोई जानता है। दिल्ली से सफर करने वाले ज्यादातर लोग एनडीएलएस या फिर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन की यात्रा करते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नही होगा कि दिल्ली स्टेशन लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। तो वहीं दूसरे शहरों से भी लोग दिल्ली के इन्हीं दो स्टेशन से अपना सफर तय करना पसंद करते हैं। हालांकि, इसके पीछे का ये भी एक कारण हो सकता है कि यहां से सभी जगहों के लिए आसानी से ट्रेनें मिल जाती हैं।

दिल्ली एनडीएलएस और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को यहां के सबसे खास स्टेशनों में गिना जाता है। वहीं दिल्ली में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं है। दिल्ली की राजधानी में छोटे-बड़े सभी स्टेशनों को गिना जाए, तो यहां लगभग 46 रेलवे स्टेशन हैं, जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रेलवे के बारे में बताएंगे, जिनका नाम सुनकर आप दंग रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं।

घेवरा रेलवे स्टेशन

घेवरा रेलवे स्टेशन का नाम शायद ही आप लोगों ने सुना होगा। यह स्टेशन वेस्ट दिल्ली में है और ग्रीन लाइन मेट्रो पर पड़ता है। बता दें कि घेवरा रेलवे स्टेशन मुंडका इंड्रस्टियल मेट्रो स्टेशन के बहुत ही पास है। वहीं यहां कुल तीन प्‍लेटफॉर्म हैं।

दया बस्ती रेलवे स्टेशन

साउथ दिल्ली में दया बस्ती रेलवे स्टेशन भी है। यह स्टेशन इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास है, जहां से दया बस्ती रेलवे स्टेशन सिर्फ चार मिनट की दूरी पर है। दया बस्ती रेलवे स्टेशन पर 4 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। यहां से भी बहुत सारे यात्री अपने सफर को अंजाम देते हैं।

सेवा नगर रेलवे स्टेशन

दिल्ली का ये रेलवे स्टेशन लोधी कॉलोनी में है, यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का मेट्रो स्टेशन है। इस स्‍टेशन पर तीन प्‍लेटफॉर्म हैं। सेवा नगर रेलवे स्टेशन से जंगपुरा और लाजपतनगर मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 1 किमी दूर है।

सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन

दिल्ली के इन स्टेशनों में से एक एक सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन है, जो पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से केवल चार किलोमीटर दूर है। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से नजदीकी मेट्रो रेड लाइन पर शास्त्री नगर है। दिल्ली से पंजाब-राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जाने वाली बहुत सी ट्रेनें इस स्टेशन से चलती हैं।

शाहदरा रेलवे स्टेशन

शहदरा रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली में है, जो यमुना नदी के तट पर बना हुआ है। शाहदरा मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन महज 2 मिनट की दूरी पर है। हालांकि यहां से बहुत कम लोगों का ही आना-जाना होता है।

दिल्ली में स्थित अन्य रेलवे स्टेशन

आनंद विहार हॉल्ट, इंद्रपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज, तुगलकाबाद, तिलक ब्रिज दिल्ली, प्रगति मैदान, बराड स्क्वेयर, बादली, बिजवासन, मंगोलपुरी,दिल्ली सफदरजंग, दिल्ली आजादपुर, विवेक विहार, विवेकानंद पुरी हाल्ट, शकूरबस्ती, सरोजिनी नगर, होलम्बी कलां, सरदार पटेल मार्ग, इन्द्र पुरी हॉल्ट नरेला, नांगलोई, नारायणा विहार, पटेल नगर, पालम, कीर्ति नगर, ओखला, खेडा कलां, चाणक्य पुरी, मंडावली चंद्र विहार, मुण्डका, लाजपत नगर, आनंद विहार हॉल्ट, शाहबाद मोहम्मदपुर, शिवाजी ब्रिज, सदर बाजार, सब्जी मंडी

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article