शहर

Bareilly News: घर में आग लगने से परिवार के पांच लोगों की मौत, सीएम ने हर संभव मदद पहुंचाने का दिया आदेश

बरेली में घर में आग लगने से पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट या हीटर के जलने से आग लगने की आशंका जताई है। सीएम योगी ने अधिकारियों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।

Image

बरेली में घर में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर के एक घर में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि घर में शॉर्ट सर्किट या किसी हीटर के जलने से आग लगी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टाम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। इस घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने हर संभव मदद करने के साथ ही इलाज की सुविधा दिलाने का भी आदेश दिया है।

मृतकों की पहचान

यह घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के फर्रखपुर मोहल्ले की है, जहां ये परिवार किराए पर रहता था। हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान अजय गुप्ता, पत्नी अनीता गुप्ता, बेटा देवांश गुप्ता, बेटी दिव्यांशी गुप्ता और छोटे बेटे दक्ष गुप्ता के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है।

सीएम ने व्यक्त की संवेदनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article