दिल्ली-शिरडी फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की, आरोपी हिरासत में

दिल्ली-शिरडी फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री को एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसकी जानकारी पुलिस ने रविवार को साझा की।

एक बार फिर एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को नशे में धुत एक यात्री ने एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ। जिसकी शिकायत करने पर आरोपी को फ्लाइट लैंड करने के बाद हिरासत में ले लिया गया।

passenger molests air hostess in flight

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को दिल्ली से शिरडी की इंडिगो की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की। आरोपी नशे में धुत था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने फ्लाइट के टॉयलेट के पास एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ। जिसके बाद एयर होस्टेस ने अपने क्रू मैनेजर को इस अभद्र हरकत के बारे में बताया। क्रू मैनेजर की शिकायत पर फ्लाइट के शिरडी एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया।

End of Feed