वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, नशे में धुत कार सवार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक महिला की मौत

गुजरात एक ड्राइ स्टेट है यानी यहां पर शराबबंदी लागू है। लेकिन नशे में धुत एक कार सवार ने यहां वडोदरा में एक स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। इसके अलावा 2-3 लोगों के घायल होने की बात पुलिस कह रही है। लेकिन प्रश्न ये है कि शराब बंदी लागू होने के बावजूद इस व्यक्ति को शराब कहां से मिली -

गुजरात के वडोदरा से एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां पर नशे में धुत एक कार सवार ने सड़क पर दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से दोपहिया सवार महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए। पुलिस ने कार ड्राइवर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। टक्कर कितनी जोरदार थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है और स्कूटी भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Vadodara Accident

वडोदरा में भीषण सड़क हादसा

यह दुर्घटना वडोदरा के कारेलीबाग इलाके में हुई। यहां आम्रपाली कॉम्प्लेक्स के सीसीटीवी में सड़क दुर्घटना कैद हुई है। आशंका जतायी जा रही है कि हादसे के समय कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटे से अधिक थी।

End of Feed