शहर

होली से पहले 2 बार डोली धरती, कारगिल में 5.2 और अरुणाचल में 4 रिक्टर स्केल का भूकंप

आज देश में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही भूगर्भीय हलचल के कारण 4 घंटे के भीतर धरती दो बार डोल गई। जी हां, होली से पहले दो बार भूकंप के झटकों से धरती कांप गई।

Image

होली के दिन दो भूकंप

Photo : Times Now Digital

आज देश में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही भूगर्भीय हलचल के कारण 4 घंटे के भीतर धरती दो बार डोल गई। जी हां, होली से पहले दो बार भूकंप के झटकों से धरती कांप गई। चलिए जानते हैं।

पहला भूकंप

पहला भूकंप उत्तर भारत में आया। इस बूकंप का केंद्र केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का कारगिल क्षेत्र था। यहां पर देर रात 2.50 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। कारगिल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी। इस भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 15 किमी की गहराई में था। भूकंप देर रात आया, इसलिए ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं चला। लेकिन जिसे भी पता चला, वह तुरंत घर से बाहर की ओर भागा। कारगिल क्षेत्र में रात का तापमान काफी कम होने की वजह से यहां पर ठंड अब भी जारी है।

दूसरा भूकंप

दूसरा भूकंप आज सुबह 6.01 बजे अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट केमेंग में महसूस किया गया। यहां पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किमी की गहराई में था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article