शहर

Hit And Run Case: 'ओम नमः शिवाय'का बोला जयकार, फिर नशे में धुत ड्राइवर ने दौड़ाई कार, कई वाहनों को उड़ाया; हो गया खून-खून

Vadodara Hit And Run Case: गुजरात के वडोदरा में कार सवार नशे में धुत शख्स ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा में देर रात कारेलबाग स्थित आम्रपाली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस भीषण हादसे में तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में एक छोटी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार का एयरबैग भी खुल गया। कार चालक युवक नशे में धुत था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार को स्कूटी में टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद युवक कार से बाहर निकला और सड़क पर 'एक और राउंड, ओम नमः शिवाय' चिल्लाने लगा। हालांकि, राहगीरों ने हादसे को अंजाम देने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार ने दो पहिया वाहन समेत कई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article