Dindori Accident: हाईवे पर पंचर बना रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

Dindori Road Accident: मध्यप्रदेश के डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dindori Accident News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। किकरातालाब गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

dindori accident

क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया

टायर पंचर बना काल

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे हुआ। कुछ ग्रामीण एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी किकरातालाब के पास उनके वाहन का टायर अचानक पंचर हो गया। चालक वाहन खड़ा कर टायर बदलने लगा और पिकअप में सवार बाकी लोग नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े होकर इंतज़ार करने लगे।

End of Feed