धौरहरा सीट, यूपी लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Dhaurahra Lok Sabha seat : लखीमपुर की खीरी सीट के साथ धौरहरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। 2008 में अस्तित्व में आई धौरहरा सीट पर लोकसभा के अभी तक तीन ही चुनाव हुए हैं। आइये इस सीट के चुनावी इतिहास के साथ जानेंगे कि किस उम्मीदवार पर किस पार्टी ने दांव खेला है।

Dhaurahra Lok Sabha seat : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। यूपी की 80 सीटों में भी चुनाव हो रहे हैं, जिनमें लखीमपुर जिले की 2 सीटें खीरी और धौरहरा भी शामिल हैं। 2008 में अस्तित्व में आई धौरहरा सीट पर लोकसभा के अभी तक तीन ही चुनाव हुए हैं, जिनमें पहला चुनाव कांग्रेस ने जीता था। 2014 और 2019 के चुनाव बीजेपी के उम्मीदवार के खाते में जीत लेकर आए। इस सीट पर चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। यहां पर बीजेपी लगातार मजबूत हुई है। यहां भी 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों के साथ मतदान होना है। धौरहरा सीट में कुल वोटरों की संख्या 17,13971 है। इस सीट पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के अपेक्षाकृत कम है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,14,127 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7,99,759 है। इसके अलावा यहां पर थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या थर्ड 95 है। आइये जानते हैं इस सीट का इस बार चुनावी गणित क्या है।

End of Feed