शहर

Ayodhya Ram Mandir Darshan Day 1: प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रामलला के दर्शन का पहला दिन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ayodhya Ram Mandir Open: अयोध्या राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके बाद आज से सभी भक्तों के लिए राम मंदिर खुल गया है। आज पहले दिन बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे।

Image

राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ (फोटो साभार - ट्विटर)

Ayodhya Ram Mandir Open First Day 1: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज से भगवान राम का दरबार आम भक्तों के लिए खुल गया है। रामलला के दर्शन के लिए आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3 बजे से ही रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए भक्त राम मंदिर के मुख्य द्वार पर इंतजार कर रहे थे। राम मंदिर के बाहर उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर की गई है।

रामलला के दर्शन का पहला दिन(Ayodhya Ram Mandir Darshan Day 1)

सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके बाद आज से यह मंदिर सभी भक्तों के लिए राम मंदिर के कपाट खुल गए हैं। रामलला के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। आज पहले दिन ही राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कड़ाके की ठंड में लोगों ने सरयू नदी में स्नान भी किया।

राम मंदिर में दर्शन का समय(Ayodhya Ram Mandir Darshan Time)

राम मंदिर में दर्शन का समय सुबह 7 बजे शुरू होगा और दोपहर 11 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगा। जिसके बाद दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सुबह के 6 बजकर 30 मिनट पर भगवान राम की श्रृंगार आरती होगी और संध्या आरती का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को पास लेना होगा। यह पास नि:शुल्क है जिसे ऑनलाइन या ऑफलाइन लिया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें