Ram Mandir Latest Visual: आज वो ऐतिहासिक दिन हैं जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजेंगे। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। रामनगरी में मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है। जिनमें कई संत, उद्योगपति, फिल्म जगत के लोग, क्रिकेटर समेत कई फेमस हस्तियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस बीच अयोध्या से एक लेटेस्ट विजुअल सामने आया है, इस वीडियो में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का हवाई दृश्य दिख रहा है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर का हवाई दृश्य
इस वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने हेलीकॉप्टर से रिकॉर्ड किया है, जिसके बाद उन्होंने इसे साझा किया है। इस मंदिर में रामनगरी अयोध्या और भव्य राम मंदिर ऊपर से दिख रहा है।
