महाराष्ट्र में BJP की हैट्रिक, विधानसभा, महानगरपालिका और अब जिला परिषद चुनाव में भी फडणवीस–चव्हाण की जोड़ी हिट

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भाजपा ने महायुति के सहयोगी दलों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक दर्ज की है। विधानसभा, महानगरपालिका और अब जिला परिषद चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतकर भाजपा ने राज्य में अपनी मजबूत स्थिति साबित की।

महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के मजबूत राजनीतिक प्रभुत्व की पुष्टि कर दी है। विधानसभा, महानगरपालिका और अब जिला परिषद/ग्राम पंचायत—तीनों स्तरों के चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने जीत की हैट्रिक दर्ज की है। इन नतीजों के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की जोड़ी को मौजूदा राजनीति की “जोड़ी नंबर-1” के रूप में देखा जा रहा है।

End of Feed