बारातियों ने नॉनवेज को लेकर काटा बवाल, बिन दुल्हन वापस लौटी बारात; Video

देवरिया में शादी में नॉनवेज न मिलने पर ऐसा बवाल हुआ कि बिन दुल्हन की बारात वापिस लौट गई। जानकारी के अनुसार खाने में मछली न मिलने पर बारातियों ने जमकर हंगामा किया और दूल्हा भी नाराज हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई और बारात वापिस लौट गई-

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी में बारातियों को खाने में नॉनवेज नहीं मिला तो हंगामा खड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बारातियों और घरवालों में जमकर मारपीट हो गई। मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर गांव का है। जहां शादी में नॉनवेज को लेकर मारपीट भी हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोट भी लगी और बारात बिना शादी किए ही लौट गई। लड़की के घरवालों ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

deoria

शादी में नॉनवेज न मिलने पर मारपीट

खाने में मछली न मिलने पर बवाल

End of Feed