Trikut Parvat: झारखंड के इस शहर में था रावण का हेलीपैड, पुष्पक विमान से यहां आता था करने तपस्या

अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आना रोमांच और रहस्यों से भरा होगा। यहां कण-कण में इतिहास छुपा है, जिसे जानना एडवेंचर से कम नहीं है। साथ ही यहां की हसीन वादियों और मंदिरों में आते ही आप अपनी सारी चिताएं भूल जाएंगे।

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार देवघर जरूर जाएं। ऐसा माना जाता है कि यहां के एक-एक कंकड़ में भगवान शिव का वास है। देवघर में जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उसके साक्ष्य भी मौजूद हैं। यहां आना आपके लिए रोमांच से भरा होगा। अगर आपको पहाड़ पसंद हैं तो देवघर का त्रिकूट पहाड़ आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यहां से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर हरीभरी हसीन वादियों के बीच आप त्रिकूट पर्वत घूमने जा सकते हैं।

Trikut Parvat

त्रिकुट पर्वत

इस पर्वत से त्रेता युग के कई रहस्य जुड़े हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि यहां लंकापति रावण का हैलीपैड था। और वह यहां अपने पुष्पक विमान से तपस्या करने आया करता था। यहीं नहीं मान्याता है कि यहां रावण और जटायू के बीच युद्ध भी हुआ था। यहां आपको एक से बढ़कर एक मनमोहक दृश्य नजर आएंगे।

End of Feed