Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग में सुबह से गरज रहा है बुलडोजर; 150 मकान किए जा रहे हैं जमींदोज, भारी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, कई रास्ते बंद

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रविवार सुबह 4 बजे से बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हो गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद करीब 150 मकानों को तोड़ा जा रहा है। पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है और कई रास्ते रात 8 बजे तक बंद कर दिए गए हैं।

Shalimar Bagh Bulldozer Action: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मैक्स हॉस्पिटल रोड पर आज रविवार सुबह से प्रशासन ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी डिमोलिशन कार्रवाई शुरू की है। सड़क को चौड़ा करने की इस परियोजना के तहत करीब 150 रिहायशी और बहुमंजिला मकानों को तोड़ने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था न बिगड़े और किसी भी तरह के बवाल या विरोध प्रदर्शन से निपटा जा सके, इसके लिए दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्सेस की तैनाती शनिवार रात से ही कर दी गई थी。 इलाके में तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से नियंत्रित माहौल बना हुआ है।

shalimar bagh bulldozer action

शालीमार में सुरक्षा के बीच चल रहा ध्वस्तीकरण का काम

क्यों तोड़े जा रहे हैं 150 आशियाने? जानिए वजह

दरअसल, यह पूरी कवायद इलाके की मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए की जा रही है। डिमोलिशन की यह कार्रवाई पूरी होने के बाद आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की ओर जाने वाली सड़क को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे आजादपुर मंडी तक कनेक्ट कर दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी का कहना है कि इस सड़क के चौड़ा होने से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और आजादपुर मंडी के बीच सीधा और बेहतर संपर्क स्थापित होगा। इससे रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से दिल्लीवासियों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

End of Feed