Delhi: छठ से पहले यमुना में फिर उफनाया जहरीला फोम, क्या इस बार भी झाग के बीच होगा अर्घ्य?

लोक आस्था के महापर्व छठ को अब महीने भर से कम का समय बचा है, ऐसे में यमुना नदी का हाल फिर बेहाल है। कालिंदी कुंज में शुक्रवार सुबह पानी पर जहरीले झाग की मोटी चादर तैरती नजर आई।

Delhi Yamuna Foam: लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही समय बचा है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की स्थिति एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। शुक्रवार (23 अक्टूबर) की सुबह दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी की सतह पर 'बर्फ' जैसा जहरीला झाग तैरता हुआ साफ दिखाई दिया। बीते कई सालों से छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जहरीले झाग में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तस्वीरें सामने आती रही हैं। इस बार भी त्योहार से ठीक पहले कालिंदी कुंज से सामने आई ये तस्वीरें यह अंदेशा जता रही हैं कि इस साल भी छठ व्रतियों को इसी जहरीले झाग के बीच उतरकर पूजा करने को मजबूर होना पड़ेगा?

delhi Yamuna Foam

पिछली सर्दी में यमुना का झाग

एक तरफ 9000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स, दूसरी तरफ सफेद झाग

यमुना में यह जहरीला झाग ठीक ऐसे समय पर दिखाई दिया है जब एक ही दिन पहले सरकार की ओर से यमुना की सफाई और कायाकल्प के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की गई है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यमुना की सफाई का 40 फीसदी से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को इन परियोजनाओं को दिल्लीवासियों के लिए "खुशी का दिन" बताते हुए कहा था कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने यमुना कायाकल्प की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने भरोसा जताया था कि कुछ ही वर्षों में दिल्लीवासियों को स्वच्छ यमुना का उपहार मिलेगा।

End of Feed