Delhi Encounter: यमुना खादर हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार, अनवर ठाकुर गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी

दिल्ली के यमुना खादर हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर राशिद की हत्या का आरोप है, जो गैंगवार से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, कारतूस और चोरी के वाहन बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

Delhi Police Encounter: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुए यमुना खादर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में दो वांटेड आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आतिफ और इस्माइल के रूप में हुई है। दोनों पर 15 जून को दयालपुर थाना क्षेत्र में राशिद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अनवर ठाकुर गिरोह से जुड़े हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi encounter

पुरानी गैंगवार के चलते हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, यह हत्या अनवर ठाकुर/हारून गैंग और नसीम गैंग के बीच पुरानी गैंगवार का नतीजा थी। घटना के दौरान दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में राशिद पर खुलेआम फायरिंग करते हुए नजर आए थे। हत्या के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी थीं।

End of Feed