दिल्ली के यमुना बाजार में सनसनी, बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर यात्रियों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत और दो घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2026, 10:58 PM IST

आज शाम दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक ई-रिक्शा रोककर उसमें सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दिल्ली में आज शाम को करीब 7:30 बजे कश्मीरी गेट थाने को यमुना बाजार के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कुछ बदमाशों के एक समूह ने ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार यात्रियों पर हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

दिल्ली के यमुना बाजार में सनसनी, बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर यात्रियों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत और दो घायल

इलाज के दौरान एक घायल यात्री की मौत हो गई। कश्मीरी गेट थाना पुलिस और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं और मामले को जल्द सुलझाने के लिए जांच जारी है।

End of Feed