दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम

Delhi Pollution Control 2026: दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण से निपटने के लिए 1 नवंबर से 28 फरवरी तक विंटर एक्शन प्लान लागू किया जाएगा। वाहनों के उत्सर्जन, धूल और यातायात नियंत्रण पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह योजना 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू करने की तैयारी है। इसका मकसद प्रदूषण के स्तर को कम करना, लोगों को साफ हवा उपलब्ध कराना और राजधानी में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत वाहनों से होने वाले प्रदूषण, निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल और यातायात के दबाव को कम करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम

विंटर एक्शन प्लान के तहत ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नीति लागू करने का प्रावधान है। इसके तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होने पर वाहनों को ईंधन देने पर रोक लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-VI से नीचे के वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रावधान है, ताकि पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित किया जा सके।

End of Feed